Friday, September 28, 2012

अनंत चतुर्दशी पूजा

आज दिनांक २९ सितम्बर २०१२ को आपके मिथिला में अनंत चतुर्दशी पूजा बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा  
 भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनन्त चतुर्दशी का व्रत किया जाता है। इसका उल्लेख कृत्यकल्पतरू में नहीं है। इसमें अनन्त के रूप में हरि की पूजा होती है। पुरुष दाहिने तथा नारियां बाँये हाथ में अनन्त धारण करती हैं रूई या रेशम के धागे कुंकमी रंग में रंगे होते हैं और उनमें चौदह गाँठे होती हैं। इन्हीं धागों से अनन्त का निर्माण होता है। यह व्यक्तिगत पूजा है, इसका कोई सामाजिक धार्मिक उत्सव नहीं होता। अग्नि पुराण[1] में इसका विवरण है। चतुर्दशी को दर्भ से बनी हरि की प्रतिमा की, जो कलश के जल में रखी होती है, पूजा होती है। व्रती को धान के एक प्रस्थ (प्रसर) आटे से रोटियाँ (पूड़ी) बनानी होती हैं जिनकी आधी वह ब्राह्मण को दे देता है और शेष अर्धांश स्वयं प्रयोग में लाता है।
 यह व्रत नदी-तट पर किया जाना चाहिए, जहाँ हरि की कथाएँ सुननी चाहिए। हरि से इस प्रकार की प्रार्थना की जाती है--'हे वासुदेव, इस अनन्त संसार रूपी महासमुद्र में डूबे हुए लोगों की रक्षा करो तथा उन्हें अनन्त के रूप का ध्यान करने में संलग्न करो, अनन्त रूप वाले तुम्हें नमस्कार।'[2] इस मन्त्र से हरि की पूजा करके तथा अपने हाथ के ऊपरी भाग में या गले में धागा बाँधकर या लटकाकर (जिस पर मन्त्र पढ़ा गया हो) व्रती अनन्त व्रत करता है तथा प्रसन्न होता है। यदि हरि अनन्त हैं तो 14 गाँठें हरि द्वारा उत्पन्न 14 लोकों की द्योतक हैं।[3] में अनन्त व्रत का विवरण विशद रूप से आया है, उसमें कृष्ण द्वारा युधिष्ठिर से कही गयी कौण्डिन्य एवं उसकी स्त्री शीला की गाथा भी आयी है। कृष्ण का कथन है कि 'अनन्त' उनके रूपों का एक रूप है और वे काल हैं जिसे अनन्त कहा जाता है। अनन्त व्रत चन्दन, धूप, पुष्प, नैवेद्य के उपचारों के साथ किया जाता है। इस व्रत के विषय में अन्य बातों के लिए।[4] ऐसा आया है कि यदि यह व्रत 14 वर्षों तक किया जाय तो व्रती विष्णुलोक की प्राप्ति कर सकता है।[5] इस व्रत के उपयुक्त एवं तिथि के विषय में कई मत प्रकाशित हो गये हैं। माधव[6] के अनुसार इस व्रत में मध्याह्न कर्मकाल नहीं है किन्तु वह तिथि, जो सूर्योदय के समय तीन मुहर्तों तक अवस्थित रहती है, अनन्त व्रत के लिए सर्वोत्तम है। किन्तु नि0 सि0[7] ने इस मत का खण्डन किया है। आजकल अनन्त चतुर्दशी व्रत किया जाता है, किन्तु व्रतियों की संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है। 

  उसकी कुछ झलकियाँ 







अनंत चतुर्दशी की सभी तस्वीरे आपको मिलती रहेगी जुड़े रहें !
 विशेष जानकारी के लिएयहाँ क्लिक करें
अप्पन मधुबनी अप्पन मिथिला 

Thursday, September 27, 2012

मधुबनी के गौरव

  पधारने के लिए  आपका बहुत बहुत धन्यवाद
यहाँ आपको मधुबनी के उन शख्शियत के बारे में जानकारियां मिलेगी जिनके वजह से आज मधुबनी अपने आपको गौरान्वित महसूस  करता है पधारने के लिए  आपका बहुत बहुत धन्यवाद


फिर मैथिल ने अमेरिका में लहराया देश का परचम

मास्टर इन फाइनेंसियल मैथेमेटिक्स में अमेरिका स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय के भारतीय छात्रों में जयनगर, मधुबनी  के मनीष कुमार ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर जिला सहित मिथिला का नाम रौशन किया है .
मनीष कुमार ने NSIT दिल्ली विश्वविद्यालय से BE कंप्यूटर साइंस से की थी. उन्होंने बताया की उनकी सफलता में पीता डॉ उमाकांत झा तथा माता किरण झा मामा नविन चंद्र झा सहित परिवार के लोगों ने भरपूर सहयोग किया .मनीष के माता पीता सहित परिवार के लोगों में हर्ष व्याप्त है ||
  

ग्रामीण अंचल में पले बढ़े एवं शिक्षा ग्रहण किए प्रखंड के सिसवा बरही गांव निवासी मध्य वर्गीय किसान चंद नारायण यादव के पुत्र सत्यवीर कुमार ने जेईई की एडवांस परीक्षा 2013 में सफलता अर्जित कर गांव ही नहीं जिले का नाम रौशन किया है। सत्यवीर का ऑल इंडिया रैंकिंग 8847 एवं ओ.बी.सी. , एन.सी.एल. रैंकिंग 1040 है। द्वितीय प्रयास में सत्यवीर ने यह सफलता प्राप्त की है। उसके माता पिता एवं परिजनों में हर्ष का महौल है। ग्रामीण सत्यवीर की सफलता पर गौरवान्वित दिख रहे हैं। सत्यवीर ने माध्यमिक की परीक्षा स्थानीय श्री कृष्ण यादव उच्च विद्यालय बरही फुलपरास से वर्ष 2010 में 83.2 प्रतिशत अंक के साथ पास की थी। इंटर की परीक्षा उसने पटना अवस्थित एफ.एन.एस. एकेडमी से वर्ष 2012 में 70.4 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ पास की थी। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी उसने कोटा में पढ़ाई कर पूरी की थी। अपनी सफलता का श्रेय उसने माता पिता के सहयोगात्मक रवैये एवं गुरूजनों के उचित मार्ग दर्शन के साथ अपने चाचा सूर्य नारायण यादव को दिया है।









मधुबनी : आऊ पिया हमर नगरी सहित आधा दर्जन मैथिली फिल्मों में विभिन्न भूमिका में नजर आने वाले मंगलानंद झा ने लाइफ ओके टीवी चैनल पर प्रसारित सावधान इंडिया की कड़ी में ऊंची उड़ान नामक एक घंटे की फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर का अभिनय कर कला के क्षेत्र में कामयाबी हासिल की है। जिले के राजनगर थाना के मंगरौनी गांव निवासी 30 वर्षीय मंगलानंद झा कहते हैं कि डायरेक्टर संतोष बादल द्वारा तैयार ऊंची उड़ान में वे एक पुलिस इंस्पेक्टर का अभिनय किया है। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म एक ऐसी महिला पुलिस पदाधिकारी से जुड़ी है जो अपनी सहेली के दुष्कर्मियों को सजा दिलाकर दम लेती है। इसके अलावा श्री झा भारत भाग्य विधाता नामक हिन्दी फिल्म में आतंकवादी की भूमिका में नजर आएंगे। जुर्म का जाल, रमौल वाली भौजी, पोंगा पंडित सहित अन्य धारावाहिक में श्री झा की काफी सराहा गया है।


इन्द्र पूजा मधुबनी

इन्द्र पूजा मधुबनी
दिनांक 27 सितम्बर से इन्द्रपुजा प्रारंभ हो गयी  है  चाहे दुनिया के  किसी कोने  में हो  आप मधुबनी के इन्द्र पूजा हमारी नजरों से देख सकते  है   
समाचार पत्रों में इन्द्रपुजा 

समाचार पत्रों में इन्द्रपुजा 

सुडी हाई स्कूल में इन्द्रपुजा 

सुडी हाई स्कूल में इन्द्रपुजा 

सुडी हाई स्कूल में इन्द्रपुजा 

सुडी हाई स्कूल में इन्द्रपुजा 

सुडी हाई स्कूल में इन्द्रपुजा 

सुडी हाई स्कूल में इन्द्रपुजा 

गंगा  सागर  में इन्द्रपुजा 

गंगा  सागर  में इन्द्रपुजा 

गंगा  सागर  में इन्द्रपुजा 

गंगा  सागर  में इन्द्रपुजा 























मिथिला पेंटिंग

मिथिला  पेंटिंग (मधुबनी  पेंटिंग ) से ही मधुबनी की पहचान है -




                                                                 
गाँधी जयंती के अवसर पर पद्म भूषण महासुंदरी देवी